प्रजापत वस्त्र व्यापारी संस्थान के निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत
बालोतरा। वस्त्र व्यापारी सेवा संस्थान बालोतरा के नए अध्यक्ष पद हेतु आवेदन 27 दिसंबर मंगलवार को संस्थान द्वारा नियुक्त किए गए निष्पक्ष निर्वाचन आयोग अधिकारी पुखराज घांची द्वारा प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक अध्यक्ष पद हेतु आवेदन फार्म दिए गए। इस दौरान संस्थान के देवाराम प्रजापत व गौतम सिंह राजपुरोहित ने अध्यक्ष हेतु आवेदन फॉर्म भरे। गौतम सिंह राजपुरोहित ने निश्चित समय से पूर्व देवाराम प्रजापत के पक्ष में अपना समर्थन देते हुए अपना आवेदन वापिस लिया। जिस कारण संस्थान के देवाराम प्रजापत को निर्विरोध संस्थान के लिए अध्यक्ष चुना गया। बुधवार शाम 7 बजे क्षत्रियों का मोर्चा स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में संस्थान के समस्त व्यापारी बंधुओं की उपस्थिति में निर्वाचन आयोग अधिकारी पुखराज घांची द्वारा संगठन के नए अध्यक्ष देवाराम प्रजापत को शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण के पश्चात दामोदर सिंह राजपुरोहित द्वारा साफा पहनाकर व सोनाराम माली के द्वारा माल्यार्पण कर नए अध्यक्ष का स्वागत किया गया। संगठन के नेमीचंद जैन नगर वाला द्वारा निर्वाचन अधिकारी पुखराज घांची को मोमेंटो प्रदान किया गया व देवाराम चौधरी द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रकाश लालवानी द्वारा पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम संत का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात संस्थान के नए अध्यक्ष देवाराम प्रजापत ने अपने उद्बोधन में बताया कि मैं सदैव निस्वार्थ भाव से, कर्तव्यनिष्ठ बन कर, तन- मन- धन व वचन से, संस्थान व संस्थान के व्यापारी बंधुओं के हित में सदैव कार्य करता रहूंगा। राधेश्याम संत ने संस्थान के समस्त व्यापारी बंधुओं का आभार प्रकट करते हुए संगठन की एकता, अखंडता व मजबूती पर बल देते हुए, संगठन के प्रति अपने दायित्व, अधिकार व कार्यक्षेत्र की विस्तृत जानकारी दी। दिनेश पुंगलिया ने संस्थान का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
शपथग्रहण व स्वागत की प्रक्रिया के पश्चात संस्थान के स्नेह मिलन स्वरुचि भोजन का आयोजन रखा गया। जिसमें बालोतरा शहर के संपूर्ण व्यापारी बंधु कचहरी रोड़, पनघट रोड़, मैन रोड़, समदड़ी रोड़, अग्रवाल मार्केट, प्रजापत का चौक से समस्त व्यापारी बंधु उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा संस्थान के संरक्षक मंडल गोपाल सिंह राजपुरोहित, उत्तम सिंह राजपुरोहित, नारायण प्रसाद पालीवाल, चंद्रप्रकाश माली, प्रकाश लालवाणी के अधीनस्थ व अधिकार क्षेत्र में संपन्न हुई। गायत्री मंत्र के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। पुरे कार्यक्रम का मंच संचालन दिनेश पुंगलिया ने किया।
Comments
Post a Comment