बांठिया ने आचार्य महाश्रमणजी के किए दर्शन
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर समाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने शनिवार को पारलु, कनाना, सराणा सहित कई गांवो का दौरा कर ग्रामीण जनों से मुलाकात की। बांठिया ने पारलु गांवो में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, शांतिदूत आचार्य महाश्रमणजी के दर्शन कर उनके पारलु आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
बांठिया ने उनके द्वारा दिए गए पाथेय को सुना। उसके बाद आचार्य महाश्रमणजी से मिल कर श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। आचार्य महाश्रमणजी से सर्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। उसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया ने कनाना में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में भाग लिया व ग्रामीण जनों से रूबरू हुए।
Comments
Post a Comment