सशक्त भारत के लिए भाजपा से जुड़े- भंसाली

सशक्त भारत के लिए भाजपा से जुड़े- भंसाली


बालोतरा। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए और सशक्त राष्ट्र निर्माण हेतु एक एक परिवार भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आमजन का विश्वास, समर्पण और निष्ठा मजबूत होती जा रही है, क्योंकि भाजपा सिर्फ चुनाव लडने वाली पार्टी नही है भाजपा निरंतर समाज के बीच रह कर कार्य करने वाली पार्टी है। ये विचार भाजपा युवा नेता रमेश भंसाली ने बूथ जन संपर्क महा अभियान के तहत कल्याणपुर मंडल में कहे।

पूर्व बालोतरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शांतिलाल सुथार ने कहा कि आज ग्रामीण बिजली पानी समस्या से दुःखी और परेशान है। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं राज्य सरकार लागू नहीं कर रही है।


भाजपा युवा नेता रमेश भंसाली, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शांतिलाल सुथार, धर्माराम देवासी ने आज सरवडी, चरलाई, कल्याणपुर, अराबा दूतावास में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में पूर्व जिला परिषद सदस्य व जिला उपाध्यक्ष नाहरसिंह राजपुरोहित, कल्याणपुर सरपंच दौलाराम पटेल, करणाराम पटेल, सरवड़ी शक्ति केंद्र संयोजक अर्जुन सिंह राजपुरोहित, सरवड़ी बूथ अध्यक्ष भूरसिंह, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जैरूपराम पटेल, युवा मोर्चा आईटी संयोजक नारायण सिंह, सुमेरसिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जसवंतसिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता चांद सिंह राजपुरोहित, विशनसिंह, जागसा सरपंच मोहनराम पटेल, अराबा के किशन सिंह, पंचायत समिति सदस्य मूलसिंह, उपस्थित थे।

इस अवसर पर किसान बीमा योजना की किश्त नही आने से किसानों ने राज्य सरकार पर रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने काग्रेस के जंगलराज, कुशासन व भर्ष्टचार को लेकर भाजपा द्वारा जारी नंबर पर मिस्ड कॉल करके अपनी अपनी समस्याएं दर्ज करवाई।

Comments