भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया का क्षेत्र दौरा: ग्रामीणों ने पानी की समस्या से करवाया अवगत

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया का क्षेत्र दौरा: ग्रामीणों ने पानी की समस्या से करवाया अवगत


बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए ग्रामीणों से रूबरू हुए।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बुधवार को क्षेत्र के चांदेसरा, गोल, खेड़, कलावा सहित अनेकों ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर रहे। बांठिया ने चांदेसरा गांव में नरपतसिंह राजपुरोहित के निवास स्थान पर जाकर उनके पिताजी शंकरसिंह राजपुरोहित के देहावसान पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बांठिया ने ग्रामीण जनों से रूबरू हुए तो उन्होंने बांठिया को बताया कि गांव में पानी की समस्या है। इस महंगाई के जमाने में पानी मंहगे दाम पर खरीदना पड़ रहा है। बांठिया ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत करवाने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान भवरसिंह राजपुरोहित, धनसिंह राजपुरोहित, भंवरसिंह, भवानी, अर्जुनसिंह, छगनसिंह, पुराराम मेघवाल, प्रेमाराम प्रजापत, डूंगर देवासी, किशन सिंह भाटी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Comments