महंत कुशालगिरी ने कृष्णा सेवा संस्थान का किया सम्मान
कृष्णा सेवा संस्थान के अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि नाकोड़ा ग्राम तहसील सीनधरी में आयोजित गौ सेवकों के सम्मान समारोह में कृष्णा सेवा संस्थान की मुख्य शाखा कृष्णा गौ सेवा समिति के अध्यक्ष महेश गहलोत व पूरी टीम द्वारा लंपी बीमारी के अंतर्गत गौवंश का जगह-जगह जाकर इलाज किया जाता था और कृष्णा सुंदर कांड समिति द्वारा सुंदरकांड करके प्राप्त हुई राशि को नियमित गौवंश की सेवार्थ लगाया जाता रहा है। इसी के अंतर्गत संस्थान द्वारा नियमित गौ सेवा का कार्य भी किया जाता रहा है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे, वरिष्ठ सदस्य व विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष अशोक व्यास, ओमप्रकाश माली, कृष्णा सुंदरकांड समिति अध्यक्ष ईश्वरदास, अशोक राजपुरोहित का महंत कुशाल गिरी द्वारा सम्मान किया गया। संस्थान के सम्मान के लिए अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने आयोजन कमेटी के मुख्य सदस्य पंचायत समिति सदस्य खेतसिंह भाटी, हंसराज प्रजापत व सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment