जन आक्रोश यात्रा महासभा का आयोजन: केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा- राजस्थान के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा है कांग्रेस

जन आक्रोश यात्रा महासभा का आयोजन: केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा- राजस्थान के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा है कांग्रेस


बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा रविवार को जन आक्रोश यात्रा के समापन पर कांग्रेस सरकार की विफलताओं व कुशासन को जनता के सामने उजागर करके महासभा का सफल आयोजन किया गया। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि महासभा की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कैलाश चौधरी, रानीवाड़ा विधायक नारायण देवल की अध्यक्षता, जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान के नेतृत्व व आक्रोश यात्रा के जिला संयोजक अरुण चौधरी, सह संयोजक खेताराम प्रजापत व आक्रोश यात्रा के पचपदरा विधानसभा के संयोजक गोविन्द सिंह कालूड़ी के निर्देशन में महासभा का आयोजन रखा गया।

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि आज राजस्थान के विकास में सबसे बड़ा अगर कोई रोड़ा है तो वो केवल कांग्रेस सरकार है। केंद्र सरकार विकास के लिए बजट भेजती है लेकिन कांग्रेस की भृष्टाचारी सरकार बजट का सदुपयोग ही नहीं कर पाती। वह आज भारत जोड़ो जैसी यात्रा निकालकर दिखावा कर रही है, सभी को मालूम है कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 लागू करके भारत तोड़ने की राजनीति किसने की थी। उदाहरण हमारे सामने जिससे यह साबित होता है कि भारत जोड़ो यात्रा देशवासियों को सामने छलावा किया जा रहा है।


दवे ने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के समस्त वरिष्ठ जन प्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने जनता को सम्बोधित करके बताया कि किस प्रकार कांग्रेस के स्थानीय विधायक ने अपने खेत के चारों ओर जलेबी नुमा सड़क बनाकर बालोतरा की जनता को धोखा दिया है। साथ ही राज्य सरकार ने राजस्थान की शांत आबो हवा को अपराध नगरी बना दिया हैं। आए दिन पेपर लीक की समस्या, महंगा डीजल व पेट्रोल की समस्या, बिजली व पानी की समस्या व आए दिन बजरी माफियाओं द्वारा किए जा रहे अपराध से जनता को अवगत करवाया।

इन्होने किया सम्बोधित

रानिवाड़ा विधायक एवं जनाक्रोश महासभा के मुख्य वक्ता नारायण सिंह देवल, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पूर्व आहोर विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित, सभापति सुमित्रा देवी जैन, पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, प्रदेश भाजपा सोशल मिडिया प्रभारी जोगेंद्र सिंह सिलोर, उप जिला प्रमुख खेताराम कालमा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष हनुमान पालीवाल, महामंत्री भरत मोदी, वरिष्ठ भाजपा नेतृत्व भवानी सिंह टापरा, झूमरलाल सार्जेन्ट, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जयराम प्रजापत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत, कल्याणपुर उप प्रधान श्रवण सिंह, जिला उपाध्यक्ष मालाराम बावरी, कल्याण सिंह गोपड़ी, बालोतरा मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह मेवानगर, पचपदरा मंडल अध्यक्ष डूंगर देवासी, ममता विश्नोई ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला महामंत्री सुखदेव जीनगर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष इंदाराम चौधरी, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष तगाराम मेघवाल, जिला मंत्री मदनसिंह राजपुरोहित, सोहन सिंह भायल, मंडली मंडल अध्यक्ष बनाराम जानी, कल्याणपुर मंडल अध्यक्ष मुल्तान सिंह डोली, सहित भाजपा से जुड़े सभी जन प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सदस्य मौजूद रहे।

Comments