भाजपा बालोतरा जिला अध्यक्ष ने किया कल्याणपुर क्षेत्र का दौरा, आगामी चुनावों की पूर्व तैयारी को लेकर दिए विशेष दिशा निर्देश

भाजपा बालोतरा जिला अध्यक्ष ने किया कल्याणपुर क्षेत्र का दौरा, आगामी चुनावों की पूर्व तैयारी को लेकर दिए विशेष दिशा निर्देश


बालोतरा।
भाजपा जिला अध्यक्ष बालोतरा महेश बी चौहान निरंतर ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर रहें है। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष गुरूवार को कल्याणपुर क्षेत्र के दौरे पर रहें। जहां जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों की पूर्व तैयारी को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए एवं बुथ समितियों के कार्यों का सत्यापन किया। चौहान ने गांव थोब, तिरसिंगड़ी, नेवरी, नागाणा, बाकियावास कपूरड़ी, चादराई, मूल जी की ढाणी, परालिया, कोरना व जास्ती आदि गांवों का दौरा कर बैठक लेकर बुथ समितियों का सत्यापन किया।

इस दौरान चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ विशेष वार्ता करते हुए भाजपा के प्रत्येक कार्यक्रम में तन मन धन से सहयोग करने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। जिसमें विस्तारक तेज सिंह राठौड़, मंडली मंडल अध्यक्ष बना राम जाणी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, उप प्रधान श्रवण सिंह सरवडी, महामंत्री शैतान सिंह चादराई, पंचायत समिति सदस्य धौकल राम कपूरड़ी, मोहन सिंह राजपुरोहित व ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष खेमाराम पटेल आदि मौजूद रहे।

Comments