तिंरगा झंडे का वितरण कर तिंरगा रैली का किया आगाज

तिंरगा झंडे का वितरण कर तिंरगा रैली का किया आगाज

रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा


बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगा झंडा वितरण कर तिरंगा रैली का आगाज किया।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने तिरंगा झंडे का वितरण करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में आजादी के 75वें वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने के लिए आह्वान कर रहे हैं। लोगों में जागरूकता लाने के लिए तिरंगा झंडे का वितरण कर तिरंगा रैली का आगाज किया।


उन्होंने कहा कि देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है हम सभी मिलकर इस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाये हर घर तिरंगा फहराये जो भारत के लिए एक नया इतिहास हो। भाजपा नेता घर घर तिरंगा अभियान के बालोतरा जिले के सयोंजक गोपाल पारीख ने भी लोगों से आग्रह किया कि इस महोत्सव के सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।उसके बाद उन्होंने अनेकों गांवों में ग्रामीणों को तिरंगा झंडे दिए।

Comments