महिलाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के संसाधन उपलब्ध करवाने का कार्य शुरू करना चाहिए: ओझा

महिलाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के संसाधन उपलब्ध करवाने का कार्य शुरू करना चाहिए: ओझा

रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा


बालोतरा।
लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम ओझा बालोतरा प्रवास पर रहें। लघु उद्योग भारती बालोतरा इकाई की तरफ से ओझा का स्वागत सम्मान क्लब नरेशा रिसोर्ट में रखा गया।

स्वागत कार्यक्रम में घनश्याम ओझा ने सदस्य इकाइयों को देशभर में लघु उद्योग भारती द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी। ओझा ने कहा कि बालोतरा इकाई को भी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, ब्यूटी पार्लर कोर्स एवं महिलाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के संसाधन एवं प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने का कार्य शुरू करना चाहिए। देशभर में लघु उद्योग भारती महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपने परिवार की स्थिति उन्नत बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण एवं साधन उपलब्ध करवा रहा है। जिससे रोजगार का सृजन हो रहा है तथा परिवारों की जीवनशैली में सुधार हो रहा है। लघु उद्योग भारती की सदस्य इकाईयां देशभर में इस तरह के नवाचार और सामाजिक सरोकार निभा रही है।

पूर्व अध्यक्ष नरेश पाटोदी ने पाली इकाई द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि पाली में एक शानदार मेकेनिज़्म से इकाई सामाजिक सरोकार कर रही है इससे महिलाओं को बहुत कम लागत से खुद की मशीनें उपलब्ध हो रही है तथा इससे गुणवत्ता पूर्वक उत्पादन भी हो रहा है साथ ही उन पर किसी तरह का आर्थिक भार या ऋण भी नही होता है। सिलाई मशीनें घर घर जाने से उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई है और रोजगार सृजन भी हुआ है।

प्रांत उपाध्यक्ष महेंद्र श्रीश्रीमाल ने भी संबोधित किया कि बालोतरा महिला इकाई महिला सशक्तिकरण के कार्य कर रही है महिला इकाई अध्यक्ष सरिता अग्रवाल इसका एक उदाहरण है। बालोतरा इकाई अध्यक्ष प्रवीण महाजन ने भी आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी।

कार्यक्रम में सीईटीपी ट्रस्ट अध्यक्ष रूपचंद सालेचा, सुरंगीलाल सालेचा, रामाकिशन गर्ग, कैलाश गर्ग, कैलाश माहेश्वरी, पूनमचंद सुथार, अशोक हुंडिया, बजरंग सिंह राठौड़, शिव कुमार राठी, श्याम चंडक, महेंद्र कवाड़, संजय छाजेड़, पंकज छाजेड़, कमलेश ढेलडिया, सिद्धार्थ माहेश्वरी, अशोक भंसाली, विनोद सिंघवी, महिला इकाई अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, बबली पाटोदी, नैना सालेचा, उषा भंसाली, सरोज लुनिया एवं मीनू आदि उपस्थित थे।

Comments