कांग्रेस की आजादी गौरव पदयात्रा में कांग्रेस जनों का उमड़ा जनसैलाब

पद यात्रा मार्ग में जगह-जगह है फूलों की बरसात कर किया स्वागत

रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा


बालोतरा।
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में भारत जोड़ो आजादी गौरव पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है बाड़मेर जिले में चौहटन धोरीमन्ना सिवाना के बाद शुक्रवार को स्थानीय डाक बंगले से पचपदरा शहर के राम मंदिर तक 12 किलोमीटर की पदयात्रा की गई पचपदरा विधायक मदन प्रजापत वंशावली बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गेश राव की अगुवाई में प्रथम अंडर पास से गुजरते हुए नगर परिषद के सामने से पचपदरा रोड से राम मंदिर तक पहुंचे सैकड़ों पद यात्रियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

हाथों में तिरंगा तथा और दिलों में राष्ट्रभक्ति के जज्बात लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए पदयात्री डीजे के जोशीले व मधुर देशभक्ति गीतों पर थिरकते हुए आजादी को बनाए रखने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे थे। पदयात्रा के मार्ग में विभिन्न समाजों द्वारा अल्पाहार शीतल जल चाय शरबत व ज्यूस द्वारा कांग्रेस जनों की मनुहार की गई तथा वे लोग भी काफिले में जुड़ते गए पद यात्रा मार्ग में जिला प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई, गौसेवा अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी व जिलाध्यक्ष फतेह खान भी शामिल हो गए।

सिवाना प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित, बालोतरा प्रधान व ब्लाक अध्यक्ष भगवत सिंह जसोल, पचपदरा ब्लॉक अध्यक्ष टिला राम गोदारा, ब्लॉक संगठन महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया, ओम भाटिया, पूर्व सभापति रतन खत्री, प्रतिपक्ष नेता महबूब खान सिंधी, उप प्रधान गोविंदराम खारवाल, जसोल सरपंच ईश्वर सिंह चौहान, उमरलाई सरपंच किशन डांगी, कानाना सरपंच चैन करण, मडा पुरा सरपंच एवं कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष डालूराम प्रजापत, वीरमसिंह थोब, बाबूलाल थोरी, ठाकराराम गोदारा, चंपालाल माजीवाला, युवा अध्यक्ष अशरफ अली, रामबाबू अरोड़ा, प्रहलाद धतरवाल, चंपा लाल माली, मोती लाल माली, एजाज अली, छगन जोगसन, सरपंच बिठूजा कृष्णाराम देवासी, भीम सिंह सिनली, किशन डांगी उमरलाई, चंपाराम कितपाला, बगडूराम डोली, गुमान सिंह मंडली, भंवर बेनीवाल, खेतसिंह दुधवा, रईसदान, पंचायत समिति सदस्य पेमाराम, राजूराम भील, लिखमाराम, श्रवण पटेल, भोमाराम भील, पूर्व प्रधान बाबूलाल नामा, ओम भाटिया, नरेश जैन, केसाराम काकराला, बाबूखान कलर, पार्षद दुर्गा देवी, गोविंदराम जीनगर, पीराराम प्रजापत, ओमप्रकाश देवासी, नेमीचंद माली, हनुमान मेघवाल, बगदाराम बॉस, धनराज घांची, श्रवण पटेल, रावता राम माली सहित कांग्रेस पदाधिकारी पार्षद तथा जनप्रतिनिधि रिमझिम बारिश में भीगते हुए पचपदरा में राम मंदिर पहुंचे।

जहां विधायक मदन प्रजापत ने भगवान के दर्शन कर पांडाल में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को आजादी गौरव पदयात्रा में शामिल होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही त्याग और बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई है यह कांग्रेस ही है जिसने देश को तिरंगा दिया और उस राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का विरोध करने वाले संघी व भाजपाइयों को तिरंगा थामने के लिए मजबूर कर दिया। तिरंगे का मान सम्मान और शान रखने के लिए हमें एकजुट होकर हिंदू मुस्लिम का राग अलापने वाली फास्टेस्ट ताकतों को जो फूट डालने की कोशिश कर रही है उन्हें नाकामयाब करना है। जिलाध्यक्ष फतेह खान ने सभी पद यात्रियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

  1. सर जी एक नाम दो बार कैसे आया है

    ReplyDelete

Post a Comment