विश्व आदिवासी दिवस के तहत निकाली बाइक रैली, दिया एकता का सन्देश

विश्व आदिवासी दिवस के तहत निकाली बाइक रैली, दिया एकता का सन्देश



बालोतरा।
विश्व आदिवासी दिवस के तहत रविवार को आदिवासी समुदाय के लोगों ने भव्य बाइक रैली निकाल कर एकता का सन्देश दिया। बाइक रैली व जुलूस शहर के भील समाज से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए शहर के भ्रमण को निकली। भव्य जुलूस में उपखंड क्षेत्र के सैकड़ों की तादाद में आदिवासी समुदाय के लोग एकत्रित हुए। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। जुलूस की शुरुआत दोपहिया वाहन पर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के पोस्टर के साथ की गई। इसी दौरान प्रधान भगवतसिंह जसोल, पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, पूर्व प्रधान हरिसिंह उमरलाई, नेता प्रतिपक्ष मेहबूब खां सिंधी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया।


वहीं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी भील समाज द्वारा शहर में निकाली गई बाइक रैली का पुष्प वर्षा से स्वागत कर विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी। इस दौरान डॉ जीआर भील सहित भील समाज के प्रबुद्धजन का स्वागत किया गया।

अत्याचारों पर एकजुट होकर रोक लगाए

डॉ जीआर भील ने बताया कि आदिवासियों के लिए गौरव चिंतन मनन का दिन है, इस महत्वपूर्ण तिथि को समुदाय को प्राप्त विभिन्न संवैधानिक अधिकारों का स्मरण करने का दिन है, ताकि हमारे धर्म संस्कृति एवं जमीन संबंधित अधिकारियों को बचाया जा सके। आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों पर एकजुट होकर रोक लगानी है। वहीं आज भारत की राष्ट्रपति आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू हमारे समाज के गौरव कि बात है।

Comments