कृष्णा सेवा संस्थान: हर घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान
बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया। कृष्णा सेवा संस्थान के मार्गदर्शन मंडल सदस्य पूर्व सभापति पारस भंडारी ने बताया कि संस्थान के अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे और समस्त सदस्यों द्वारा एक मुहीम चलाकर जनता को जागरूक किया जा रहा है कि इस बार आने वाले स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराना चाहिए।
कृष्णा सेवा संस्थान के अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने कहा कि तिरंगा फहराने की मुहीम को लेकर प्रत्येक सदस्य ने अपने घर पर तिरंगा फहराने का निश्चय किया है साथ ही अगर किसी को अपने घर पर तिरंगा फहराना हो तो वो "सेल्फी विथ तिरंगा" अभियान जैसी मुहीम चलाकर हम जरुतमंद व्यक्तियों को नि:शुल्क तिरंगा भी उपलब्ध करवाएंगे। जिसके लिए उनको अपनी घर की छत पर तिरंगे के साथ सेल्फी भेजनी है। हम चाहते है कि इस बार प्रत्येक घर पर तिरंगा हो ताकि हमारे देश का मान सम्मान और गौरव बढ़े, हमारा देश नए कीर्तिमान स्थापित करें और दुनिया को हमारी कौमी एकता और विविधता में एकता का संदेश प्राप्त हो। इस अवसर पर लेखाधिकारी आनंद दवे, बृज मोहन पिथानी, कृष्णा गौ सेवा समिति अध्यक्ष लेखराज प्रजापत, सांगाराम प्रजापत, जनक गहलोत, नितिन वैष्णव, अशोक राजपुरोहित, ओमप्रकाश गोदारा सहित सदस्य मौजूद रहें।
Comments
Post a Comment