कृष्णा सेवा संस्थान ने पूर्व महापौर ओझा का किया सम्मान
रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा
बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान और ब्राह्मण समाज के व्यक्तियों द्वारा पूर्व महापौर जोधपुर और लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम ओझा का सम्मान समारोह रखा गया।
कृष्णा सेवा संस्थान के अध्यक्ष और विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया घनश्याम ओझा के बालोतरा प्रवास के दौरान कृष्णा सेवा संस्थान के मार्गदर्शन मंडल सदस्य पूर्व सभापति पारस भंडारी, सुरेंद्र दवे, नगर प्रभारी विमल मालवीय, सांस्कृतिक सचिव विपिन दवे, आनंद दवे द्वारा ओझा का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कृष्णा सेवा संस्थान के समस्त सदस्यों द्वारा घनश्याम ओझा को संस्थान का प्रतीक चिन्ह भी प्रदान किया गया। साथ ही सुरेंद्र दवे धर्मेन्द्र दवे कृष्णा ग्रुप बालोतरा की तरफ से अरुणाचल प्रदेश में बन रही भगवान परशुराम की प्रतिमा में सहयोग राशि के रूप में 31000 का चेक दिया।
पूर्व सभापति पारस भंडारी ने कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा की जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी ओझा को दी। ओझा ने धर्मेन्द्र दवे व कृष्णा सेवा संस्थान की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि दवे द्वारा ब्राह्मण समाज में भी निरंतर सहयोग दिया जाता रहा है साथ ही कृष्णा सेवा संस्थान से उनके द्वारा अतुलनीय समाज सेवा के कार्य किए जा रहें है जो कि बहुत ही प्रशंसा के लायक है समस्त सदस्यों का एक मात्र ध्येय प्राणी मात्र की सेवा को लेकर कृष्णा सेवा संस्थान निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर अशोक राजपुरोहित, मुलसिंह देवड़ा, गणपत अवस्थी, कृष्णा सुंदरकाण्ड समिति अध्यक्ष ईश्वरदास, कृष्णा गौ सेवा समिति अध्यक्ष लेखराज प्रजापत व सदस्य मौजूद रहें।
Comments
Post a Comment