आपदा राहत में भाजपा के कार्यकर्ता प्रशासन के साथ: चौहान

आपदा राहत में भाजपा के कार्यकर्ता प्रशासन के साथ: चौहान


बालोतरा।
 भाजपा जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान ने कहा कि भाजपा द्वारा आपदा राहत विभाग बनाकर प्रत्येक जिले में संयोजक नियुक्त किए गए है जो हर समय प्रशाशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडे रहेंगे और पीड़ितों की सहायता करेंगे।

चौहान ने कहा कि बालोतरा जिले के लिए समाज सेवी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे को नियुक्त किया गया है जिसकी जानकारी प्रशासन को दे दी जायेगी। उसके बाद भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इन राहत सेवाओं में अपनी भागीदारी निभाने को प्रतिबद्ध है,आपदा राहत विभाग के जिला संयोजक दवे ने कहा कि अतिशीघ्र भाजपा द्वारा एक कार्यकारिणी बनाकर प्रशासन को सुपुर्द करेंगे और साथ ही भाजपा के 16 मंडलो पर आपदा राहत के मंडल संयोजक नियुक्त करेंगे ताकि भाजपा का कार्यकर्ता प्रत्येक मंडल पर अपनी सेवाएं दे सके।

Comments