द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति और जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति प्रत्याशी नियुक्त करने पर मनाई ख़ुशी: चौहान
द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति और जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति प्रत्याशी नियुक्त करने पर मनाई ख़ुशी: चौहान
बालोतरा। भाजपा जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए द्रोपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति पद के लिए जगदीप धनखड़ को चुने जाने पर ख़ुशी का इजहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष चौहान द्वारा कहा गया कि राष्ट्रपति पद के लिए एक आदिवासी साधारण महिला को चुनकर भाजपा ने समानता और समरसता का उदाहरण पेश किया है।
उप राष्ट्रपति पद के लिए राजस्थान के झुंझनू जिले के निवासी जगदीप धनखड़ को चुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान का गौरव बढ़ाकर जगदीप धनखड़ को भाजपा के प्रति उनकी सेवा और निष्ठा को देखकर प्रतिफल के रूप ये पद देकर उनकी गरीमा को बढ़ाया है जो कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए एक संदेश है कि भाजपा बिना किसी भेदभाव और ऊंचनीच से परे हटकर सबको मौका देने वाला एक निष्पक्ष संगठन है जिसमें परिवार वाद और पक्षपात का कोई स्थान नहीं है।
Comments
Post a Comment