कृष्णा सेवा संस्थान: बिरसा मुंडा को श्रृद्धा सुमन किए अर्पित
रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा
लेखाधिकारी आंनद दवे ने बताया कि बिरसा मुंडा का जन्म छोटे से किसान परिवार में हुआ था उन्होंने उन्नीस सौ आदिवासियों का एक संगठन बनाकर ब्रिटिश सरकार के खिलाफ निरंतर आंदोलन किया और मुंडा जनजाति के लोक नायक के रूप में प्रसिद्ध हुए, आदिवासी जनजाति के लोगों ने बिरसा मुंडा को भगवान का दर्जा भी दिया था इसी वजह से बिरसा मुंडा को भगवान बिरसा मुंडा भी कहा जाता है। अंग्रेजी सरकार से लोहा लेते हुए उनकी मृत्यु जेल में ही कारावास काटते हुए हुई थी। वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने आजादी के युद्ध में अपने प्राणों की आहुति दी थी। आज उनको याद करते हुए हम सभी सदस्य गौरव महसूस कर रहे हैं।
इस अवसर पर नगर प्रभारी विमल मालवीय, योगेश खंडेलवाल, राजू माली, सहित सदस्य मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment