जन्मदिन पर पहली बार किया रक्तदान, हर जरूतमंद के लिए रक्तदान करने का लिया संकल्प

जन्मदिन पर पहली बार किया रक्तदान, हर जरूतमंद के लिए रक्तदान करने का लिया संकल्प

रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा


बालोतरा।
रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान के सदस्य गुलाब सिंह पूंछल गोल ने अपने जन्मदिन पर पहली बार रक्तदान किया और संकल्प लिया की हमेशा जरूरतमंद के लिए रक्तदान करूंगा।

वहीं संस्थान सदस्य राजूराम गोल ने बताया की जन्मदिन पर फालतू खर्च नही करके संस्थान के युवाओं द्वारा रक्तदान जैसे महान कार्य करने की जो मुहिम चलाई है उसके लिए सभी रक्तदाताओं के जज्बे को दिल से सलाम करता हूं। गोल ने बताया की रक्तदान महादान है इससे हर जरूरतमंद मरीज के जीवन के रूप में उभर कर सहयोग करते है। गोल ने बताया की संस्थान सदस्यों ने रक्तदान के साथ देहदान, नेत्रदान एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में हमेशा सेवा में तत्पर रहते हैं आज बालोतरा के नाहटा अस्पताल में भर्ती मरीजों को रक्तदान किया गया।

जिसमें रक्तदान सुरेश बाजक, कांतिलाल, गुलाब सिंह ने रक्तदान किया। संस्थान सदस्य मो. रमजान ने बताया की रक्तदाता द्वारा जन्मदिन, शादी सालगिरह या कोई विशेष दिन होने पर अन्य खर्च जैसे केक काटना, पार्टी रखना, फिजूल खर्च नही करके जो रक्तदान जैसे महान कार्यों का संकल्प लिया है जो हम सभी के प्रेरणास्रोत है। इससे बालोतरा शहर में एक मानवीय पहल का संदेश जाएगा। जिसमें रक्तदान जैसे महान कार्य करने से रक्तदान के प्रति युवाओं का प्रेरितपूर्ण माना जाएगा। जिसका पूर्ण श्रेय रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान को जाएगा। जिन्होंने एक से शुरुआत कर आज बालोतरा में 15000 हजार से ज्यादा रक्तदाता टीम का हिस्सा बनकर सेवा कर रहे हैं।

वहीं रक्तदान कार्यक्रम में मो रमजान, रूपाराम गोल, केवल डांगी, कांतिलाल हुंडिया, शांतिलाल, दिनेश प्रजापत सहित कई सदस्य मौजूद रहें।

Comments