भाजपा नगर मंडल ने श्यामा मुखर्जी को किया याद

भाजपा नगर मंडल ने श्यामा मुखर्जी को किया याद

रिपोर्टर योगेश सोनी


बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बालोतरा द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया गया। भाजपा नगर मण्डल महामंत्री कमलेश ढेलरिया ने बताया कि महान शिक्षाविद प्रखर राष्ट्रचिंतक राजनीतिज्ञ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि 6 जुलाई 1901 को एक सभ्रात परिवार में उनका जन्म हुआ। महानता के सभी गुण उनको विरासत में मिले। उनके पिता आशुतोष बाबू अपने जमाने के शिक्षाविद थे। वो मेहनती एवं लगनशील से इंसान थे। अगस्त 1947 को स्वतंत्र भारत के प्रथम मंत्रिमंडल के एक गैर कांग्रेसी मंत्री के रूप में उन्होंने वित्त मंत्रालय का काम संभाला। उन्होंने पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर जनसंघ एवं भाजपा को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया। उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें।

advertisement


भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, वरिष्ठ नेता झूमरलाल सार्जेंट, जिलामंत्री खेताराम प्रजापत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक देश में दो विधान दो निशान दो प्रधान नहीं चलेंगे का नारा देकर जम्मू कश्मीर के सर्वांगीण विकास हेतु धारा 370 और 35 ए को समाप्त करने की प्रेरणा का बीजारोपण कर 8 मई 1953 को जम्मू कुच किया। सीमा में प्रवेश के बाद उनको जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। 40 दिन तक डॉ मुखर्जी जेल में बंद रहे और 23 जून 1953 को जेल में उनका रहस्यमय ढंग से देहान्त हो गया। उनके बलिदान को आने वाली पीढ़ी हमेशा याद रखेगी।

कार्यक्रम के अंत में तीन वर्ष पूर्व हुए रामकथा जसोल हादसे की दिव्य आत्माओं को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष अंबादान रावल, राजेशपुरी, जगदीशसिंह राजपुरोहित, मंडल महामंत्री जगदीश चंदेल, खेमाराम चौधरी, हितेश पटेल, राजेश सांखला, वासुदेव अग्रवाल, डूंगरराम सुथार, मिश्रीमल सुथार, ओमप्रकाश माली, भल्लाराम चौधरी, रामगोपाल राजपुरोहित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Comments