देश में बांग्लादेशी बढ़ रहे, इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी- प्रदेशाध्यक्ष चौधरी

देश में बांग्लादेशी बढ़ रहे, इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी- प्रदेशाध्यक्ष चौधरी

रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा


बालोतरा।
देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर के पूरे प्रदेश भर में निकाली जा रही भारत माता यात्रा आज बालोतरा पहुंची। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला संयोजक गोविंद सिंह राजपुरोहित कालूडी ने बताया कि सर्वप्रथम यात्रा का डोली बॉर्डर पर स्वागत किया गया उसके बाद में पचपदरा सोनगरा मामाजी मंदिर पर स्वागत अभिनंदन किया गया।

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बालोतरा नगर संयोजक अमराराम सुंदेशा ने बताया कि बालोतरा पहुंचने पर श्री गोविंद गौशाला में आम सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद में आगंतुक अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष नारायण राम चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जनसंख्या असंतुलन बढ़ गया है इसलिए इस पर नियंत्रण बहुत जरूरी है. खासतौर से कुछ जगहों पर बांग्लादेशी लोगों की संख्या बढ़ रही है इसलिए उनकी पहचान करना मुश्किल होती जा रही है।

हमारे लिए यह बड़ी समस्या बनती जा रही है। ऐसे में देश-प्रदेश सभी के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून हितकर है। इसको लेकर जो भी नीति बनती है उसका सभी को पालन करना चाहिए।

जनसंख्या नियंत्रण कानून बने - योगी रामदास अवधेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक योगी रामदास अवधेश ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या की है इस पर नियंत्रण पाना अति आवश्यक है नियंत्रण करने के लिए केंद्र सरकार जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जिसके बाद देश में जनसंख्या पर नियंत्रण किया जा सकता है धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राजस्थान ही नहीं पूरे देश में कई जगह धर्मांतरण की बात सामने आ रही है ऐसे में धर्मांतरण पर भी कठोर कानून बनाया जाए जिससे देश में असंतोष का माहौल न पैदा हो, धर्मांतरण करना भगवान के साथ चीटिंग है, देश में असंतोष न फैलाएं अदालत का जो फैसला है उसको स्वीकार करें, नहीं तो आपसी बातचीत से मामले को सुलझा सकते हैं।

सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या - परशुराम गिरी महाराज

भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष कनाना महंत परशुराम गिरि महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि, देश की सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या है, इसको लेकर हम जागरूकता रैली निकाल रहे हैं सरकार जल्द से जल्द इस पर कानून बनाए देश में महिलाओं का अनुपात 50% है तो हमारा भी कर्तव्य है कि हम भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए कुछ कार्य करें, देश की सरकार भी इस ओर देखकर जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने का फैसला करे।

जयपुर में होगा समापन- मीणा

युवा परिषद के प्रदेशाध्यक्ष लवेश मीणा ने कहा कि 1 जुलाई को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की इस रैली का समापन जयपुर में होगा। पूरा विश्व जानता है कि कैलाश मानसरोवर भारत का है लेकिन चीन अनाधिकृत तरीके से वहां पर कब्जा किए हुए हैं उसको जल्द भारत को लौटा देना चाहिए। साथ ही पीओके के हिस्से को भारत को लौटा देना चाहिए। जम्मू कश्मीर में अवैध रूप से कब्जा करने के लिए वहां आतंकवादियों को भेजा जा रहा है, देश दुनिया में अभी एक बहस छिड़ी हुई है कि आखिर सच क्या है, हर कोई सच जानना चाहता है, मक्का मदीना का सच क्या है वेटिकन चर्च का सच क्या है।

यह रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन, पचपदरा मंडल अध्यक्ष डूंगरराम देवासी, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला अध्यक्ष रमेश गौड़, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सवाई कुमावत, भाजपा नेता तिलोकचंद चौधरी, जिला महामंत्री सुखदेव जीनगर, भवानी सिंह टापरा, एससी मोर्चा अध्यक्ष तगाराम मेघवाल, गोविंद गौशाला अध्यक्ष ब्रज मनोहर पिथानी, अमित सिंह खारवाल, खेताराम प्रजापत, विमल मालवीय, पारस घांची, पार्षद महावीर माली, दुर्ग सिंह राजपुरोहित, गोविंद राम प्रजापत, कांतिलाल राजपुरोहित, राजेशपुरी, मिश्रीमल सुथार, दिनेश सुंदेशा, हितेश पटेल, नारायणराम जीनगर, गौतम जीनगर, जगदीश चंदेल, लूणाराम माली, मदन सिंह सिया, रामगोपाल राजपुरोहित, उमेश सोनी, भंवरलाल पंवार, राहुल चारण, जेठाराम मेघवाल, सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहें।

Comments