भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी के ऊपर पथराव निंदनीय- गोविंद सिंह राजपुरोहित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी के ऊपर पथराव निंदनीय- गोविंद सिंह राजपुरोहित

रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा


बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोटा आगमन पर बीस रास्ते में कांग्रेस सरकार कार्यकर्ताओं द्वारा पथराव और काले झंडे दिखाना निंदनीय है।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह राजपुरोहित कालूडी ने इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए बताया कि रीट परीक्षा धांधली को लेकर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया राजस्थान की सरकार को घेर रखा है इस पूरे घटनाक्रम से सरकार बौखलाई हुई है और कांग्रेस सरकार के इशारों पर जिस तरीके से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पथराव और विरोध प्रदर्शन किया गया है यह निंदनीय है लोकतंत्र में इस प्रकार से विरोध करना शोभा नहीं देता है।

सरकार ऐसे सभी कार्यकर्ताओं पर उचित कदम उठाते हुए इनके ऊपर कार्रवाई करें।

Comments