स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर जताया शोक, श्रद्धा सुमन अर्पित किए

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर जताया शोक, श्रद्धा सुमन अर्पित किए

रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा


बालोतरा।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने स्वर कोकिला लता मंगेश्कर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि स्वर कोकिला 'भारत रत्न' लता मंगेशकर  का निधन अत्यंत दु:खद है। संगीत क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय रहेगा। लता दीदी के महान व्यक्तित्व को विश्व युगों-युगों तक याद रखेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। 

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने भी लता मंगेश्कर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि देश की शान और संगीत जगत की सिरमौर स्वर कोकिला 'भारत रत्न' लता मंगेशकर का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि है। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी।

विधायक मदन प्रजापत ने लता मंगेश्कर के निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये है। अपने संदेश में प्रजापत ने कहा कि स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Comments