भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर हुए हमले के विरोध में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बालोतरा द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को दिया। भाजपा नगर मंडल महामंत्री कमलेश ढेलरिया ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया पर हुए हमले के विरोध में आज भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की एवं विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन उपखंड अधिकारी नरेश सोनी को दिया।
इस अवसर पर पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, नगर परिषद सभापति सुमित्रा देवी जैन, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह कालूडी, पूर्व पालिका अध्यक्ष पारसमल भंडारी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, झुमरलाल सार्जेंट, मदन राज चौपड़ा, जिला उपाध्यक्ष डॉ अरुण चौधरी, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, मदन सिंह राजपुरोहित, अर्जुन दास वैष्णव, डॉ रमेश भंसाली, अंबादान रावल, खेमाराम चौधरी, दुर्गा देवी सोनी, युवा नेता हितेश पटेल, धर्मेंद्र दवे, विमल मालवीय, साबिर भाई, हीरालाल गोयल, महावीर गहलोत, दशरथ सिंह राजपुरोहित, भाजयुमो जिला मंत्री दिनेश सैनी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष महेंद्र गौड़, सीताराम परिहार, कृष्ण बोराणा, दुर्ग सिंह राजपुरोहित, किशोर जीनगर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment