विधायक ने की संगठन पर चर्चा, प्रदेश की सरकार विफल, गहलोत की सरकार में बढ़ी बलात्कार जैसी घटनाएं

सुमेरपुर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन वर्तमान विधायक जोराराम कुमावत बालोतरा निजी प्रवास के दौरान संगठन चर्चा।

रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा


बालोतरा।
सुमेरपुर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन वर्तमान विधायक जोराराम कुमावत निजी प्रवास के दौरान बालोतरा संगठन चर्चा की भारतीय जनता पार्टी नगर उपाध्यक्ष राजेश पुरी ने बताया कि सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत बालोतरा प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया गया। इसी दौरान संगठन के बारे में चर्चा की गई विधायक जोराराम ने बताया कि जब हमारा बूथ उसकी कार्यकारिणी की संरचना सही तरीके से की गई हो। बूथ अध्यक्ष सही चुना गया हो।

अध्यक्ष द्वारा अपने बूथ कार्य करने की सही सरंचना कर कमेटी बनाई हुई हो बूथ से लेकर वार्ड और शहर और पूरी विधानसभा पूरा जिला सही संरचना की गई हो तो कोई भी नहीं हरा सकता। इस पर ध्यान रखते हुए आगे कार्य किया जाए। वर्तमान गूंगी बहरी सरकार की कार्यप्रणाली को बताते हुए जनता में अच्छा संदेश जाएगा एवं राजस्थान सरकार जिस तरह विफल है आए दिन बलात्कार दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय डॉ. सतीश पूनियां के साथ कोटा प्रवास के दौरान कांग्रेस के असामाजिक तत्वों द्वारा की गई अभद्रता, दुर्व्यवहार और हमले का कुत्सित प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। 

जनविरोधी कांग्रेस सरकार अपने कुशासन, बढ़ते अपराधों और रीट धांधली सहित विभिन्न मुद्दों पर प्रदेश की जनता की आवाज को इस प्रकार के हथकंडों के माध्यम से दबाना चाहती है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के नापाक मंसूबे कभी भी सफल नहीं होंगे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान, नगर परिषद् सभापति सुमित्रा जैन, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, पार्षद नगराज प्रजापत, भाजपा उपाध्यक्ष राजेश पुरी, युवा मोर्चा जिला मंत्री केवलचंद मेघवाल, गौतम चंदेल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments