राजस्थान गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष सुमेर सिंह कानोडिया पहुंचे ब्रह्मधाम, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

राजस्थान गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष सुमेर सिंह कानोडिया पहुंचे ब्रह्मधाम, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा


बालोतरा।
राजस्थान गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष सुमेर सिंह कानोडिया रविवार को पद भार ग्रहण करने के बाद पहली बार श्री निर्मल कुटीर आश्रम व श्री ब्रह्मधाम आसोतरा पधारे। इस दौरान बालोतरा शहर में मालाणी होटल में नारायणसिंह मालाणी के नेतृत्व में स्वागत व अभिन्दन किया गया। वही इस दौरान पुष्प वर्षा कर के आयोग उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान राजस्थान गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष सुमेर सिंह कानोडिया ने अपने संकल्प को दौहराते हुए जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व मेहनत के साथ निभाने की बात कही। वही गौ सेवा के लिए आयोग के माध्यम से बेहतर रूप से कार्य करने की बात कही।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पाली के विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी रहे महावीर सिंह सुकरलाई ने भी उपस्थित बंधुओं को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह राजपुरोहित कालूडी, नारायण सिंह मालाणी, युवा नेता थानसिंह डोली, ईश्वरसिंह, दुर्गसिंह राजपुरोहित, हितेंद्र सिंह राजगुरु, अगर सिंह राजगुरु, चंद्रवीर कनोडिया सहित समाज बंधु ने कानोडिया का स्वागत व अभिनन्दन किया।


ऐसे ही राजपुरोहित छात्रावास माजीवाला में अध्यक्ष व माजीवाला सरपंच केवलसिंह के नेतृत्व राजस्थान गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष सुमेरसिंह कानोडिया का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाज बंधु मौजूद रहे।


इस के बाद श्री निर्मल कुटीर आश्रम में साधु समाज प्रदेश अध्यक्ष महंत श्री निर्मलदास जी महाराज से राजस्थान गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष सुमेर सिंह कानोडिया आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहूंचे। वही दस दौरान समाज के बंधुओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान अशोक सिंह सराणा, एडवोकेट गोपालसिंह, पूर्व महामंत्री गिरधारीलाल जी सहित सैंकड़ों की संख्या में समाज बंधुओं ने स्वागत व अभिनन्दन किया। वही महाराज जी ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि सेवा व निष्ठ के साथ अपना कार्य करते हुए ऊचाईयों को प्राप्त करते रहो।

इसके बाद राजस्थान गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष सुमेर सिंह कानोडिया श्री ब्रह्मधाम आसोतरा पहूंच कर के श्री ब्रह्माजी भगवान, श्री खेताराम जी महाराज के दर्शन व पूजन किया। इस दौरान कानोडिया का भव्य व दिव्य स्वागत किया गया।

Comments