पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई
रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बालोतरा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष राजेंद्र सालेचा ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय में जनसंघ एवं भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान ने कहा कि एकात्मक मानववाद एवं अंतोदय के प्रेरणास्रोत प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिन्होंने भाजपा एवं जन संघ के स्थापना में अपनी अहम भूमिका निभाई एवं जीवनपर्यंत संघर्ष करते हुए हमेशा राष्ट्रवादी सोच के साथ में संगठन को मजबूती के साथ नई दिशा देने का कार्य किया।
उत्कृष्ट संगठनकर्ता विचार व्यवहार एवं संस्कार से परिपूर्ण। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर आधारित जीवन शैली से उन्होंने जीवन पर्यंत निस्वार्थ निष्ठा भाव से राष्ट्र सेवा के कार्य किए। अंतोदय और एकात्म मानववाद के दर्शन से भारत व संपूर्ण विश्व की समस्याओं का निराकरण समाहित है। हर गरीब और वंचित को घर, बिजली, गैस, शौचालय व शुद्ध पेयजल की सुविधाएं देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीनदयाल जी के विचारों को धरातल पर उतारने का भागीरथ कार्य कर रहे हैं। उनके श्रेष्ठ सिद्धांत अपने जीवन में उतार कर हम सभी कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा में निस्वार्थ भाव से कार्य करते रहें।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी सुखदेव जीनगर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, वरिष्ठ नेता झुमरलाल सार्जेंट, भाजपा जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, मंडल उपाध्यक्ष शिवकुमार ढेलडिया, पार्षद बाबूलाल चौधरी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सरिता पंचारिया, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष महेंद्र गौड़, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष पारसमल भाटी, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष विमल मालवीय, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौतम जीनगर, मन की बात के जिला संयोजक धर्मेंद्र दवे, हितेश पटेल, अर्जुन दास वैष्णव, भल्लाराम चौधरी, महेंद्र लखारा, केवलचंद मेघवाल, ऋतिक पंचारिया, पारस घांची, किशोर जीनगर, राहुल जीनगर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment