भाजयुमो ने स्वामी विवेकानंद की जयन्ती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मे मनाया।
रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा
बालोतरा। भाजयुमो जिला बालोतरा के कार्यकर्त्ताओ ने भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान जी की मौजूदगी में बुधवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या जी का वर्चुअल युवा रैली में संबोधन सुना।
युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी निखिल अवस्थी ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओ द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। महिपाल सिंह करणोत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जीवन में तमाम विपत्तियों के बावजूद सत्य के मार्ग को कभी नहीं छोड़ा तथा स्वामी विवेकानंद ने भारत के लोगों का ही नहीं पूरी मानवता का गौरव बढ़ाया है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन कर स्वामी विवेकानंद जी को पुष्पांजलि अर्पित की।
इस कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला महामंत्री सुखदेव जीनगर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करणोत, जिला मंत्री मदन सिंह राजपुरोहित, खेताराम प्रजापत, भाजपा नगर अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह कालुडी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दशरथ सिंह, नगर अध्यक्ष महेंद्रगौड़, धर्मेंद्र दवे, हितेश पटेल, दुर्गसिंह राजपुरोहित एवं राजू चौधरी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment