रक्तकोष मित्र मंडल ने 51 कंबल वितरण कर मनाई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती

रक्तकोष मित्र मंडल ने 51 कंबल वितरण कर मनाई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती

रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा

बालोतरा। रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जन्म जयंती पर गरीब एवं झुग्गी झोपड़ीयो में रहने वाले परिवार को 51 कंबल वितरण कर जयंती मनाई। संस्थान सदस्य मोहम्मद रमजान ने बताया की आज देश के वीर क्रांतिकारी की जन्मजयंती है नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने देश को आजाद करवाने में बड़ी भूमिका निभाई है।


नेताजी ने देश के लिए तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा इस मिशन पर कार्य किया। नेताजी हमें हमेशा याद रखने एवं देश में हर गली में नेताजी बने ऐसी भावना की बात कही। इस अवसर पर झुग्गी झोपड़ीयों में रहने वाले परिवार को कंबल वितरण की।

वहीं जिला सचिव रावत बौद्ध ने बताया की संस्थान हमेशा मानव सेवा के कार्य करते रहते है और हमेशा सेवा में तत्पर रहते हैं। आज नेताजी के जन्मदिन पर बालोतरा के झुग्गी झोपड़ियों में सर्दी की शीत लहर को देखते हुए खुले में निवास करने वाले परिवार को कंबल वितरण की।

कंबल वितरण कार्यक्रम में संस्थान ब्लॉक प्रभारी पंकज डाभी, राजेश जीनगर, विक्रम सिंह चारण, हितेश राव, गणपत जागसा, जालम मरडीया, विपुलसिंह, विनेश प्रजापत, जोगाराम डांगी, महिला कार्यकर्ता लीला जाजवा, राजूराम गोल, योगेश सोनी, बालू दवे, नरपत सिंह उमरलाई, विष्णु सोनी, महेंद्र परिहार, दिनेश सोलंकी, नारायण साईं, छगन लाल प्रजापत गालानाड़ी, संस्थान अध्यक्ष दिनेश प्रजापत, उपाध्यक्ष सलीम खिलेरी सहित कई सदस्य मोजूद रहें।

Comments