13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार व अवैध स्मैक बिक्री के कुल 11 हजार 20 रूपये व इलेक्ट्रोनिक कांटा भी बरामद

13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, अवैध स्मैक बिक्री के कुल 11 हजार 20 रूपये व इलेक्ट्रोनिक कांटा भी बरामद

रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा

बालोतरा। पुलिस अधीक्षक जिला बाड़मेर के निर्देशानुसार जिला बाड़मेर में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व वृताधिकारी, बालोतरा के निकट सुपरविजन में सुखराम उ.नि. प्रभारी पुलिस थाना बालोतरा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जीरो रेल्वे फाटक के पास, बालोतरा में एक महिला को कुल 13 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक व अवैध स्मैक बिक्री की राशि 11 हजार 20 रूपये व इलेक्ट्रोनिक स्मैक तोल कांटा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

कार्यवाही पुलिस:

दिनांक 28.01.2022 की सांय दौराने गस्त श्री सुखराम उ.नि. मय जाब्ता द्वारा जीरो रेल्वे फाटक, बालोतरा के पास संदिग्ध महिला पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने लगी। जिस पर शक होने पर पुलिस पार्टी मय महिला कानि. द्वारा उक्त दस्तयाब की गई तो घबराते हुए कपड़ो में कुछ वस्तु छुपाने का प्रयास किया। जिस पर शक होने पर मौका पर ही महिला कानि. की मौजुदगी में पुछताछ करने पर अपने पास अवैध मादक पदार्थ स्मैक होना बताया। जिस पर उक्त महिला ने अपना नाम व पता कमला चौधरी पत्नी धर्मपालसिंह जाति जाट उम्र 42 साल निवासी गुन्दीवाला बेरा, सराणा, पुलिस थाना पचपदरा हाल जीरो रेल्वे फाटक के पास, बालोतरा होना बताया। जिसकी विधिवत महिला कानि. से तलाशी करवाई गई तो महिला के पास, छोटी-छोटी 32 पुडि़यों में कुल 13 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक व अवैध स्मेक बिक्री की राशि 11 हजार 20 रूपये व एक मोबाईलनुमा छोटा इलेक्ट्रोनिक कांटा मिला। जिसको नियमानुसार बरामद किये गये। जिस पर कमला के विरूद्ध धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। मुलजिमा से अवैध स्मैक कहां से लाने के संबंध में गहनता पूर्वक पुछताछ जारी है।

गिरफ्तार मुलजिमा का विवरण:

कमला चौधरी पत्नी धर्मपालसिंह जाति जाट उम्र 42 साल निवासी गुन्दीवाला बेरा, सराणा, पुलिस थाना पचपदरा हाल जीरो रेल्वे फाटक के पास, बालोतरा।

पुलिस टीम का विवरण:

01. सुखराम उ.नि. प्रभारी पुलिस थाना बालोतरा। 

02. चुतराराम स.उ.नि. पुलिस थाना बालोतरा।

03. गणेशाराम हैड कानि. 807 पुलिस थाना बालोतरा।

04. ठाकराराम कानि. 1795 पुलिस थाना बालोतरा। (विषेश भूमिका)

05. मेघाराम कानि. 1382 पुलिस थाना बालोतरा। 

06. धमेन्द्रसिंह कानि. 1649 पुलिस थाना बालोतरा। 

07. अचली महिला कानि. 1626 पुलिस थाना बालोतरा।

08. देवाराम कानि. 1322 पुलिस थाना बालोतरा।

09. उदयसिंह कानि. 1002 पुलिस थाना बालोतरा।

10. कैलाशदान कानि. चालक 349 पुलिस थाना बालोतरा।

11. रूपाराम कानि. 1229 पुलिस थाना बालोतरा।

Comments