कल शाम दुनिया भर में वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के सर्वर हुए डाउन, परेशान यूजर्स ने ट्विटर पर की शिकायतें
कल शाम दुनिया भर में वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के सर्वर हुए डाउन, परेशान यूजर्स ने ट्विटर पर की शिकायतें
सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने दुनियाभर में अचानक काम करना बंद कर दिया था। यह समस्या सोमवार रात करीब 9.15 बजे सामने आई जो कि देर रात तक चली। तीनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म के भारत समेत पूरी दुनिया में करोड़ों यूजर है। इसके बाद लोगों ने तुरंत ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। हालांकि, इनके डाउन होने की वजह अब तक सामने नहीं आई।
आउटेज की यह समस्या बनी हुई थी। लोग मैसेज न भेज पा रहे थे और न हीं रिसीव कर पा रहे थे। कंपनी के सर्वर डाउन होने की वजह से ये दिक्कत आ रही थी। खबर लिखे जाने तक कंपनी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। आउटेज ट्रैकिंग कंपनी DOWNDETECTOR.COM के मुताबिक, 20 हजार से ज्यादा यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इसकी कंप्लेन की।
6 महीने पहले 42 मिनट तक ठप रहे थे प्लेटफार्म
करीब 6 महीने पहले भी वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पूरी दुनिया में 42 मिनट तक ठप रहे थे।तब रात 11.05 बजे पर शुरू हुई समस्या करीब 11.47 बजे तक बनी रही थी। दुनिया में वॉट्सऐप 5 अरब से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। पहले भी कई बार सर्वर पर लोड बढ़ने से वॉट्सऐप क्रैश हो चुका है। जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाता है। इतना वक्त ही अरबों यूजर को परेशान करने के लिए काफी होता है। हालांकि, पूरी दुनिया में वॉट्सऐप के क्रैश होने की खबरें कम ही आती हैं।
Comments
Post a Comment