राष्ट्रपिता गांधी तथा शास्त्री की जन्मजयंती पर सेवा समर्पण अभियान के तहत मनाया स्वच्छता अभियान

राष्ट्रपिता गांधी तथा शास्त्री की जन्मजयंती पर सेवा समर्पण अभियान के तहत मनाया स्वच्छता अभियान

पत्रकार योगेश सोनी @बालोतरा

बालोतरा। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जन्मजयंती पर स्वच्छता अभियान मनाया गया। युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी निखिल अवस्थी ने बताया कि महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मजयंती के तहत भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत के नेतृत्व में स्वछता अभियान मनाया गया। गांधी जी के स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प को पूर्ण करने के लिए समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संकल्प लिया गया। करनोत ने बताया कि युवामोर्चा गांधी जी के विचारों पर चलकर देश को एक मजबूती की मिशाल पेश कर रहा है। युवा मोर्चा सदैव एक नए आयाम को लेके देश को एक नई ऊंचाई प्रदान करने की कोशिश करता रहता है। इस कार्यक्रम के तहत नगर अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, रमेश प्रजापत, हितेश पटेल, धर्मेन्द्र दवे, सुरेश पालीवाल, दिनेश सुंदेशा, केवचन्द मेघवाल, गोविंद सुंदेशा, महेंद्र गौड़, नेमीचंद मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments