आलम नगर प्रभारी ने सशक्त मंडल अभियान के तहत बूथ अध्यक्षों से की चर्चा
कांग्रेस डूबता जहाज, प्रदेश में बनेगी भाजपा सरकार: बांठिया
पत्रकार योगेश सोनी @बालोतरा
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सशक्त मंडल अभियान की सत्यापन बैठक शुक्रवार को आलम नगर में आयोजित की गई। आलम नगर प्रभारी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजन कर मंडल की संरचना की समीक्षा कर आगामी कार्यक्रमों के बारें में विस्तार से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए गणपत बांठिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हुए नए सदस्यों को भाजपा से जोडऩे का काम करें। बांठिया ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, इसलिए कांग्रेस की सरकार प्रदेश में जाने वाली है, क्योकि एक-एक कर कांग्रेसी नेता छोडक़र जा रहे है, ऐसे में प्रदेश में एकमात्र विकल्प और जनता की पसंद भाजपा हीं है जो उनके सपने पूरें कर सकती है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ गरीबों को राशन, आवास, उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन, बिजली आदि सुविधाएं कर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है जिसकों जन-जन तक पहुंचाना है। आलम नगर मंडल अध्यक्ष भभूताराम ने समस्त बूथ प्रमुख एवं कार्यकर्ताओं की सूची का सत्यापन कर कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Comments
Post a Comment