मासूम के साथ रेप : हौद पर पानी भरने जा रही 10 वर्षीय मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

मासूम के साथ रेप : हौद पर पानी भरने जा रही 10 वर्षीय मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा

बालोतरा। बालोतरा पुलिस थाना में दस वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी किशोर ने हौदी पर पानी लेने जा रही मासूम को बहला-फुसलाकर झाडिय़ों में ले जाकर दुष्कर्म किया । इस पर रोते-बिलखते घर पहुंची मासूम ने अपने माता-पिता को यह बात बताई। इस पर परिजनों ने बालोतरा पुलिस थाने में दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी किशोर को 48 घंटे के भीतर दस्तयाब कर बाल सुधार गृह भिजवाया।


आठ वर्षीय मासूम के साथ हुई हैवानियत की बात सुनकर लोगों में सनसनी फैल गई। बालोतरा पुलिस थाना क्षेत्र निवासी बालिका अपने ही गांव के विद्यालय में पढ़ती है। 24 अक्टूबर को स्कूल की छुट्टी होने पर वह घर पर ही थी। इस दौरान वह पानी भरने के लिए बर्तन लेकर हौद पर जा रही थी। रास्ते में किशोर उसे बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोर मौके से भाग गया। दुष्कर्म के बाद बेहाल बालिका ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को दस्तयाब किया।

Comments