भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण अभियान चलाया जाएगा

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण अभियान चलाया जाएगा



योगेश सोनी @बालोतरा

बालोतरा। नगर में गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा कि बैठक समपन्न हुई। जिसमे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभअवसर पर कार्यक्रम की पूर्व तैयार कि बैठक रखी गई। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मिडिया प्रभारी निखिल अवस्थी ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करणोत के नेतृत्व मे प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतंत्रता सेनानी शहीद छगनलाल मेघवाल स्मारक पर  शाम 5 बजे स्वच्छता अभियान चलाकर कर शहर के मुख्य स्थानो पर स्वच्छता का सदेश दिया जाएगा। वहीं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतंत्रता सेनानी छगनलाल मेघवाल के सम्मान पर राष्ट्रगान कर पुष्प चक्र अर्पित किया जाएगा। इसी के तहत युवा मोर्चा के सभी 13 मंडलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा. अभियान के तहत रक्तदान  शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।

Comments