भाजपा युवामोर्चा का सेवा और समर्पण अभियान

भाजपा युवामोर्चा का सेवा और समर्पण अभियान

बालोतरा। भाजपा युवामोर्चा के कार्यकर्त्ताओ द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के जन्मदिवस पर पोस्ट कार्ड लिखकर शुभकामनाएं का सन्देश भेजा। जिला मीडिया प्रभारी निखिल अवस्थी ने बताया कि जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत के नेतृत्व में सेवा समर्पण अभियान के तहत युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा नरेन्द्र मोदी को पोस्ट कार्ड के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी। समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा कार्ड पर बधाई संदेश लिखा गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, सभापति सुमित्रा जैन, नगर अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, जिला महामंत्री रमेश प्रजापत, दशरथ सिंह, दिनेश सूंदेशा, हितेश पटेल, ऋतिक पंचारिया, रोहित छाजेड़, सुमित रामावत, विक्रम सिंह, महेंद्र गौड़ सहित कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Comments