समाज को विकसित करना हमारा पहला उद्देश्य: प्रकाश मनवाणी
![]() |
नवमनोनित अध्यक्ष लालचंद सोनी |
सिन्धी ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की युवा कार्यकारिणी का हुआ गठन
बालोतरा। सिंधी ब्राह्मण युवा शक्ति की बैठक रविवार को लालजी के थान के पास आयोजित हुई। बैठक में समाज उत्थान पर चर्चा कर युवा शक्ति संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर लालचंद सोनी, उपाध्यक्ष मुकेश सोनी, सचिव प्रकाश मनवाणी, सह सचिव राम सोनी, कोषाध्यक्ष किशोर सोनी, मीडिया प्रभारी योगेश सोनी, कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश सोनी, मोंटू सोनी, कैलाश सोनी, योगेश परमार, सुरेश सोनी, राजु सोनी, आशीष सोनी को मनोनीत किया गया। नवमनोनीत अध्यक्ष लालचंद सोनी ने कहा कि समाज के लिए हमेशा एकजुट होकर कार्य करें। सामाजिक कार्यों के लिए युवा तत्पर रहे। सचिव प्रकाश मनवाणी ने बैठक में बताया कि समाज को विकसित करना हमारा पहला उद्देश्य है। सभी समाजबंधु संगठित रहकर अपना योगदान दे। मीडिया प्रभारी योगेश सोनी ने बताया कि सभी नवीन पदाधिकारियों व सदस्यों का बहुमान किया गया। बैठक में सदस्यता शुल्क, शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए कार्यक्रम समेत अन्य विषयों पर चर्चा की गई। सोनी ने बताया कि हर महीने युवा शक्ति कार्यकारिणी बैठक आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सुरेश सोनी, प्रकाश सोनी, महेश मनवाणी, मुकेश सोनी, टीकम सोनी, राम सोनी, रिंकेश सोनी सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment