सेवा समर्पण अभियान के तहत भाजयुमो ने रक्तदान किया।

सेवा समर्पण अभियान के तहत भाजयुमो ने रक्तदान किया।


रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा

बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के जन्मदिवस पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया। मीडिया प्रभारी निखिल अवस्थी ने बताया कि जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत के नेतृत्व में पचपदरा में युवामोर्चा द्वारा 33 यूनिट रक्तदान किया तथा गुड़ामालानी में कार्यक्रम संयोजक देवीलाल मांझू तथा जिलामंत्री केशाराम सुथार के नेतृत्व में 61 यूनिट रक्तदान किया गया। करनोत ने बताया कि रक्तदान एक सबसे बड़ा अनुष्ठान है जो किसी भी व्यक्ति के मृत्यु को भी टाल सकता है। इस कार्यक्रम के दौरान दशरथ सिंह राजपुरोहित, दिनेश सुंदेशा, महेंद्र गौड़, केवलचन्द मेघवाल, रोहित छाजेड़, ऋतिक पंचारिया, नेमीचंद मेघवाल मौजूद रहे।

Comments