केंद्रीय मंत्री चौधरी के जन्मदिन पर दीर्घायु यज्ञ का आयोजन
रक्तदान महादान का पुण्य कार्य अवश्य करें: अमराराम सुंदेशा
योगेश सोनी @बालोतरा
बालोतरा। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा ने बताया कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कैलाश चौधरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवी भामाशाहो द्वारा 19 सितंबर 2021 को विशाल रक्तदान शिविर, पौधारोपण, दीर्घायु यज्ञ का आयोजन श्री सोनगरा मामाजी मंदिर बायपास रोड पचपदरा पर रखा गया है। सुंदेशा ने सेवा ही संगठन के तहत सभी युवाओं से आग्रह किया है कि रक्तदान महादान का पुण्य कार्य अवश्य करें।
इस अवसर पर पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, नगर परिषद सभापति सुमित्रा देवी जैन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पारसमल भंडारी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह कालूडी, भाजपा जिला महामंत्री सुखदेव जीनगर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करणोत, भाजपा जिला मंत्री मदन सिंह राजपुरोहित, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शांतिलाल सुथार, नगर उपाध्यक्ष अंबादान रावल, पार्षद हनुमान पालीवाल, नगराज प्रजापत, कांतिलाल घांची, महावीर माली, भाजपा एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष गौतम जीनगर, धनसिंह चांदेसरा, दिनेश सैनी, विमल मालवीय, गौतम राठौड़, दुर्गसिंह राजपुरोहित, विक्रम भंडारी, पारस भाटी, भूपेंद्र सिंह सेला, किशोर जीनगर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment