कृष्णा सेवा संस्थान का वार्षिक उत्सव "समरसता" का हुआ आयोजन।

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा आज कृष्ण जन्माष्टमी के दिन वार्षिक उत्सव "समरसता" का आयोजन



बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा आज कृष्ण जन्माष्टमी के दिन वार्षिक उत्सव "समरसता" का आयोजन किया गया। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालो का भी सम्मान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान एक वर्ष में ही मानवता की मिसाल बन गई है। अतिथियों ने भी संस्था के कार्यों व गतिविधियों की सराहना की। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, कल्याणपुर प्रधान उम्मेद सिंह अराबा, समदड़ी प्रधान, सभापति सुमित्रा जैन, बलराज सिंह पंवार, अमराराम सुंदेशा सहित कई गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। 


गौरतलब है कि कृष्णा सेवा संस्थान के अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे व उनकी पूरी टीम क्षेत्र में सेवा कार्यों में जुटी हुई है।

Comments