कृष्णा सेवा संस्थान ने विद्यालय में की दरियां और गमले युक्त पौधे किये भेंट

कृष्णा सेवा संस्थान ने विद्यालय में की दरियां और गमले युक्त पौधे किये भेंट


बालोतरा।
 कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा जसोल स्थित एस.एन वोहरा विद्यालय में 25 दरियां भेंट की। कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि बढ़ते हुए सर्दी के प्रकोप को देखते हुए एस.एन वोहरा विद्यालय जसोल अध्यापकों द्वारा कृष्णा सेवा संस्थान को बच्चों के लिए दरियों की आवश्यकता हेतु अवगत करवाया गया था तो संस्थान द्वारा  25 दरियां, गमले युक्त पौधे भेंट किए गए व बच्चों के लिए खान-पान की व्यवस्था भी की गई।

दवे ने कहा कि आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जसोल थानाधिकारी डिंपल कंवर, जसोल सरपंच ईश्वरसिंह चौहान, कृष्णा सेवा संस्थान के वरिष्ठ सदस्य व विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष अशोक व्यास, कृष्णा सेवा संस्थान के जसोल अध्यक्ष नितेश निम्बार्क की मौजूदगी में उक्त कार्यक्रम को रखा गया। जसोल सरपंच ईश्वरसिंह चौहान व थानाधिकारी डिंपल कंवर ने कृष्णा सेवा संस्थान के सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ये संस्थान बालोतरा क्षेत्र की सबसे सक्रिय संस्था है जो सेवा कार्यों में सबसे अग्रणी है।

अशोक व्यास ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान, गौ सेवा व कई पीड़ितों की सेवा की जा रही है। एस.एन वोहरा विद्यालय के प्राचार्य जगदीश पूरी ने संस्थान के अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे व पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अमित सुराणा, पुष्पा दवे, शेलबाला खत्री, विजय सिंह गौड़, आसुराम मेघवंशी, ओमप्रकाश आचार्य, नैनाराम सुथार, अशोक राजपुरोहित सहित सदस्य मौजूद रहे।


Comments